वाराणसी । स्माइल मुनिया के तत्वाधान में मां तुझे सलाम कार्यक्रम लंका स्थित एक रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुआ। संस्थापिका अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी को मातृ दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ममता की मूरत कहें या जीवन की आशा, बेजोड़ साथी कहें या प्यार की परिभाषा, मां के लिए एक शब्द ही पर्याप्त है। इससे छोटा या इससे बड़ा कोई शब्द नहीं। सदस्याओं ने गीत, कविता के माध्यम से मां को सलाम किया। निशा अग्रवाल ने मनोरंजक गेम कराए। रेणु, ममता, सलोनी, शालिनी, जयंती, प्रीति ने खूबसूरत फिल्मी गीतों से सभी का मन मोह लिया। संचालन चंद्रा शर्मा एवं धन्यवाद सरोज राय ने किया। शाइस्ता, रागिनी, विनीता, गीता इत्यादि की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। अंजलि अग्रवाल ने सभी माताओं का सम्मान कर उनकी श्रेष्ठता को प्रदर्शित करने का प्रयास किया।
Related Articles
Check Also
Close
-
महिला पुलिसकर्मियों का किया सम्मानMarch 8, 2025





