Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : पचरा से सजाया शीतला माता का अचरा

माँ शीतला वार्षिक श्रृंगार उत्सव के उपलक्ष्य में अनूठा सांगीतिक आयोजन

अजीत पाण्डेय / वाराणसी। शीतला माता मंदिर में वार्षिक श्रृंगार महोत्सव के उपलक्ष्य में गंगा किनारे कलाकारों ने देवी गीत, भजन , पचरा आदि से माँ का अचरा सजाया । इसके साथ गीतकार कन्हैया दुबे ( के.डी) के संयोजन में पाँच दिवसीय संगीत महोत्सव का शुभारंभ हुआ । बक्सर की लोक गायिका अर्चना तिवारी ने अपनी सुमधुर आवाज में ` बनल रहे माँगिया के सिंदूरवा हे शीतला मैया ..’ माता जाकी पार्वती .. , आदि गीत पचरा से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया । इससे पहले विधायक डा. नीलकंठ तिवारी , महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत शुक्ला , समाज विज्ञान संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. प्रदीप पांडेय सहित गणमान्यजन ने द्वीप जलाकर शुभारंभ किया । महेंद्र प्रसन्ना व साथी कलाकारों ने शहनाई के धुनों के साथ पचरा सुनाया । प. माताप्रसाद मिश्र संगीत नाटक अकादमी से अलंकृत , प. रुद्रशंकर मिश्र पिता- पुत्र जोड़ी ने कथक नृत्य में गणेश व शिव वंदना के भाव प्रस्तुत किए । ताशवी सिंह , मैत्री नगर व अमानी सेठ ने माँ शीतला की स्तुति की । कविता सिंह व विदिशा जैसवाल ने ’ओम जयन्ती ‘ मंगला काली , भद्रकाली कपालिनी ..’ की भावपूर्ण प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बनाया। तबले पर उदय शंकर , गायन व हारमोनियम पर संतोष मिश्रा , सारंगी पर ओम सहाय ने सहयोग किया।लोकगायिका शैलबाला ने ‘ किसने सजाया है तुझको मैया ..’ राजेश तिवारी रतन ने ’अईली दुवारिया शीतला मयरिया ..’ अंशिका सिंह ने ‘ तेरा दर तो हकीकत में खुशियों का खजाना है ..’ सुमन अग्रहरि ने ’ झुला झूले सातो रे बहिनिया..’ सहित सुमधुर भजन सुनाकर भक्तों का मन मोह लिया । अभिराज, हिमांशु, रंजन , अनमोल , सुषमा, प्रियम, श्वेता सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे । तबले पर सुधांशु , बैजो पर जियाराम , ढोलक पर वीरेंद्र वीर, पैड पर विवेक , कीबोर्ड पर नीरज पांडेय ने संगत की । सभी कलाकरों का स्वागत सम्मान प. अभिषेक पांडेय, प. अविनाश पांडेय , प. अवशेष पांडेय ( कल्लू महाराज ) , पंडित अभय पांडेय, पं . सतीश पांडेय, विनीत त्रिपाठी , सुनील शर्मा, राजेश शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button