
सब्जी अनुसंधान में नवोन्मेष हेतु आईआईवीआर को आईसीआइसीआई फाउंडेशन से सहयोग पर विमर्श
हिंदुस्तान संदेश न्यूज़/सुशील कुमार मिश्र
वाराणसी।भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान में आईसीआईसीआई बैंक फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ एक परिचर्चा बैठक का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आईसीआईसीआई बैंक फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत आईआईवीआर के साथ प्रस्तावित भावी परियोजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा की गयी। संस्थान तकनीकी प्रबंधन समिति के प्रधान अन्वेषक डॉ सुदर्शन मौर्या ने स्वागत संबोधन करते हुए सभी को संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया। आईसीआईसीआई बैंक फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अविनाश कुमार सिन्हा ने आईसीआईसीआई बैंक फाउंडेशन द्वारा संचालित सीएसआर परियोजनाओं के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया।
निदेशक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि आईआईवीआर द्वारा सब्जी किसानों के लिए अनेक योजनायें संचालित कर रहा है तथा आईसीआईसीआई बैंक फाउंडेशन द्वारा इस कार्य में सहयोग हेतु उठाया गया कदम स्वागत योग्य है तथा भारतीय भारतीय सब्जी अनुसन्धान संस्थान इस किसान हितैषी परियोजना को धरातल पर उतारने हेतु हर तरह से सहयोग करेगा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ नागेन्द्र राय, डॉ अनंत बहादुर, डॉ अरविन्द नाथ सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ नीरज सिंह, डॉ एस के सिंह, डॉ डी पी सिंह, मुख्य प्रसाशनिक अधिकारी प्रभात कुमार मिश्रा, मुख्य वित्त अधिकारी गौरव श्रीवास्तव तथा आईसीआईसीआई बैंक फाउंडेशन के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार एवं स्कन्द तिवारी उपस्थित थे। इस बैठक का सञ्चालन संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ इन्दीवर प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीरज सिंह ने किया।




