Slide 1
Slide 1
फतेहपुर

फतेहपुर: ईद-उल-फितर पर सीजेए पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के आवास पहुंचकर दी मुबारकबाद

शिया समुदाय ने सादगी के साथ मनाई ईद

 

संवाददाता/फतेहपुर। ईद-उल-फितर के मौके पर जहां पूरे देश में खुशियों और उत्साह का माहौल रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते शिया समुदाय में इस बार ईद सादगी और गम के माहौल में मनाई गई। इसी क्रम में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के बहेरा सादात स्थित आवास पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और शोक संवेदना भी व्यक्त की।बताया जा रहा है कि मौजूदा वैश्विक हालात और शिया समुदाय के शीर्ष धार्मिक नेता अली ख़ामेनेई से जुड़ी खबरों के चलते शिया समुदाय में शोक का वातावरण बना हुआ है। इसके कारण शिया समुदाय ने इस वर्ष ईद पारंपरिक धूमधाम के बजाय सादगी के साथ मनाई। लोगों ने केवल ईद की नमाज अदा की, जबकि घरों में सेवई बनाने, नए कपड़े पहनने और खुशियां मनाने की परंपराएं काफी हद तक सीमित रहीं। इसी परिप्रेक्ष्य में सीजेए के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं देते हुए वर्तमान परिस्थितियों पर संवेदना प्रकट की और समुदाय के साथ एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात कर शांति, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि मौजूदा परिस्थितियों में संयम और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखना ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान संगठन की उत्तराखंड राज्य सह प्रभारी पारुल सिंह, जिला महासचिव सैय्यद शारिब क़मर अज़मी, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार विश्वकर्मा, खागा तहसील उपाध्यक्ष महेश चौधरी, तहसील कोषाध्यक्ष ताज आब्दी, पत्रकार इसरार अहमद मुमताज, संदीप निर्मल, नौशाद, अर्शू आब्दी, मुहाफिज आब्दी और मोहम्मद दानिश सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button