Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशकवि सम्मेलनलखनऊसम्मान

लखनऊ : मातृ श्री स्मृति सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार दिनेश प्रसाद सिन्हा 

लखनऊ । मोहन रोड स्थित गीताभवन सरदनां में सूर्य नारायण फाउंडेशन द्वारा आयोजित रंगोत्सव काव्य संध्या एवं होली मिलन समारोह में साहित्यकार दिनेश प्रसाद सिन्हा को उनके उत्कृष्ट काव्य सृजन के‌ लिए ‘मातृ श्री स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्यकार डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने दिया। श्री सिन्हा को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की। उक्त अवसर पर साहित्य भूषण से सम्मानित डॉ. कमलेश मौर्य ‘मृदु’, विजय तन्हा, डॉ. राजकुमार आशीर्वाद, डॉ. गोविंद गजब, मतस्वी श्वेता श्रीवास्तव, रंजन शर्मा, डॉ. अशोक गुलशन, डॉ. इंदु अजनबी, सुधा सिंह, अमित श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, शालिनी शर्मा, पारूल मल्होत्रा तथा प्रियंका रस्तोगी आदि कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली के रंगों और साहित्यिक वातावरण के बीच आयोजित काव्य संध्या सभी के लिए यादगार बनी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button