Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : दौड़ प्रतियोगिता को मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

एक औरत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। वह कोमल है, लेकिन कमजोर नहीं- सीडीओ

जिला संवाददाता/ मऊ । मेरा युवा भारत केंद्र मऊ के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अस्मिता लीग खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत एथेलेटिक्स 100मी, 200मी तथा 400मी दौड़ प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों का आयोजन डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव रहे।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्री, प्राथमिक विद्यालय के छात्राएं एवं शिक्षक, डीसीएसके पीजी कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालय एवं स्टेडियम के खिलाड़ियों ने उत्साहित होकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि 8 मार्च को दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों, उनके संघर्ष और उनके अधिकारों का उत्सव मनाया जाता है। उस महिला को नमन जो हर बाधा को पार कर अपनी राह खुद बनाती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नारी केवल एक घर ही नहीं, बल्कि पूरा समाज और भविष्य संवारती हैं। यह दिन केवल बधाई देने का नहीं, बल्कि समाज में पुरुष और महिला को समान अवसर और अधिकार दिलाने का है। एक औरत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। वह कोमल है, लेकिन कमजोर नहीं।

मुख्य अतिथि ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  400 मीटर में प्रथम अमृता, द्वितीय रंजना एवं तृतीय स्थान अन्नू ने प्राप्त किया। 200 मीटर में प्रथम मनीषा, द्वितीय तन्नू यादव एवं तृतीय स्थान तन्नू गुप्ता ने प्राप्त किया।100 मीटर में प्रथम प्रतिभा, द्वितीय विदिशा एवं तृतीय स्थान अनीशा चौधरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में 13 वर्ष आयु वर्ग तथा 15 वर्ष आयु वर्ग एवं 18 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर 200 मीटर एवं 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई प्रतियोगिता के संचालन में स्टेडियम से जुड़े प्रशिक्षक और सहयोगियों का प्रमुख योगदान रहा।‌ कार्यक्रम के संयोजिका तथा मेरा युवा भारत केंद्र मऊ की उप-निदेशक राशी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि एक सशक्त महिला न केवल एक परिवार को, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। आज की महिला हर चुनौती को अवसर में बदलने का हुनर रखती है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था महिलाओं को समान अवसर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा अपने आभार में बताया कि माय भारत अस्मिता आयोजन यह पहल केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओ के सशक्तिकरण स्वास्थ्य जागरुकता और खेल संस्कृति को जर्मनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसे समाज में फिटनेस और सक्रिय जीवन शैली के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को इस विशेष दिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ, जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद, जिला क्रीड़ाधिकारी डी पी सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीनू सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजीत कुमार अन्य पीजी कॉलेज के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button