मऊ
मऊ : समर्पण फाउंडेशन ने दिव्यांग महिला को होली पर दिया सिलाई मशीन, खुशी

दोनों पैरों से दिव्यांग महिला को सिलाई मशीन देकर बनाया गया आत्मनिर्भर
जिला संवाददाता, मऊ ।समर्पण फाउंडेशन की तरफ से होली मिलन समारोह 2026 दिव्यांग रीना भारद्वाज पिता स्वर्गीय बालचंद भारद्वाज ब्लॉक परदहा, हरदसपुर निवासी दोनों पैर से दिव्यांग जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन मिष्ठान्न देकर आत्मनिर्भर बनाया गया। जिससे वह अपना रोजगार कर सकें और अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। तथा मानव सेवा संस्थान के सैंकड़ों जरूरतमंद बच्चों को होली पर मिठाइयां,रंग गुलाल, और बिस्किट वितरण कर होली मनाया गया जिसमें जिसमें जिसमें समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अभिषेक पांडे जी और सुनील यादव जी राहुल सिंह जी अश्वनी दुबे जी अंशिका पाल जी वह संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।



