Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

वाराणसी : कांची कामकोटि के शंकराचार्य श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती जी महाराज का 133 व जयंती महोत्सव का आयोजन 

अजीत पाण्डेय /वाराणसीहनुमान घाट मार्ग स्थित अत्यंत प्राचीन श्री कांची कामकोटीश्वर मन्दिर प्राङ्गण में श्री गुरुचरण सेवा समिति द्वारा कांची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्र सरस्वती स्वामीजी महाराज (परमाचार्य) जी का 133वाँ जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया है । इस अवसर में महारुद्र जप हवन शतचण्डी जप हवन एवं परमपूज्य यतिवर्य परमहंस परिव्राजक श्री श्री अमृतानन्दसरस्वती संयमीन्द्र स्वामीजी द्वारा वेदार्थानुसन्धान प्रवचन प्रतिदिन कन्या पूजा सुवासिनी पूजा एवं काञ्ची महास्वामीजी के जीवनी एवं देववाणी दैवत्तिन् कुरल् पर सौभाग्यवती श्रीमती एस. सरस्वतीजी (कोयम्बत्तूर) द्वारा प्रतिदिन प्रवचन हो रहा है ।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आर.नारायण घनपाठी ,वी. चन्द्रशेखर द्राविड़ घनपाठी के.कौशिक शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि परम पवित्र काशी नगरी में देवाधिदेव महादेव विश्वनाथजी के परम अनुग्रह एवं आदि शङ्कराचार्य परम्परागत मूलाम्नाय सर्वज्ञपीठ काञ्ची कामकोटि पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज जी एवं जगद्गुरु श‌ङ्कराचार्य श्री श्री जयेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज जी एवं जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री शङ्‌करविजयेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज जी एवं जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री सत्यचन्द्रशेखरेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज जी के आशीर्वाद से परमपूज्य प्रातःस्मरणीय तपोमूर्ति जगद्गुरु शङ्कराचार्य श्री श्री चन्द्रशेखरेन्द्रसरस्वती स्वामीजी महाराज (परमाचार्य) जी का 133 वाँ जयन्ती महोत्सव मनाया जा रहा है इस अवसर पर मुख्य उपस्थिति कांची मठ वाराणसी शाखा के के मुख्य प्रबंधक वी एस सुब्रह्मण्यम मणि जी वी एस चन्द्रशेखर जी अनन्त भट्ट गुरुजी साईं कुमार जी लोकेश शृंगी अभय पाठक वेंकटेश राघवन बालेन्दु नाथ मिश्रा जी एवं अनेक गणमान्य भक्तगण महिलाएं कार्यक्रम में सम्मिलित रहीं कार्यक्रम का समापन 10 मार्च को होगा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button