Slide 1
Slide 1
देवरियापुलिस विभाग

देवरिया:पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश, किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं

असगर अली
देवरिया जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सोमवार रात पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने पशु और शराब तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानों की खराब रिपोर्टिंग पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। महिला सुरक्षा और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने के निर्देश भी दिए। वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा। गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए।बीट प्रणाली को और सक्रिय बनाने की बात कही। जिससे जनता से सीधा संवाद स्थापित होगा। साइबर अपराध और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।त्योहारों और आगामी परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता नहीं चलेगी।एसपी ने सभीअधिकारियों से निष्ठा और पारदर्शिता से काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिकता अपराध नियंत्रण और आम जनता को सुरक्षित वातावरण देना है। एसपी के सख्त रुख से थाना प्रभारियों में हलचल मची रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button