Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:विशेष पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ पुष्पा सिंह सम्मानित

असगर अली
देवरिया। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर पथरदेवा विधानसभा के बूथ संख्या–20 की बीएलओ और कम्पोजिट विद्यालय, समोगर में तैनात शिक्षिका पुष्पा सिंह को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने  प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके सही निष्पादन में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुष्पा सिंह ने अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं की सही जानकारी जुटाई और त्रुटियों को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके समर्पण और कार्यकुशलता ने अभियान को प्रभावी बनाने में मदद की।उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की अतिरिक्त टीमें, जिसमें एजुकेटर, तकनीकी सहायक और डाटा सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं, बीएलओ के सहयोग में लगातार कार्यरत हैं। इनके संयुक्त प्रयासों से मतदाता सत्यापन और अद्यतन कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button