
अजीत पांडेय/वाराणसी। समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा में बनारस के वरिष्ठ अधिवक्ता ओम शंकर श्रीवास्तव को शिर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया। उनके प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा पर वाराणसी कचहरी के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर फैल गयी।साथ ही अधिवक्ताओं में उत्साह और गर्व का माहौल व्याप्त हो गया।अपनी आकर्षक व्यक्तित्व,विधिक सेवाओं में सक्रियता, सक्रिय सामाजिक भागीदारी, अधिवक्ता हित में संघर्षशील और समर्पण की भावना रखने वाले ओम शंकर श्रीवास्तव की यह नियुक्ति अधिवक्ता समाज के लिए एक गौरवपूर्ण मिशाल है। उल्लेखनीय है कि ओम शंकर श्रीवास्तव पूर्व में डीसी मेंबर तथा सेंट्रल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का भी दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। अधिवक्ताओं के अधिकारों और संगठनात्मक मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा है। उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य उत्तर प्रदेश बार कौंसिल हरिशंकर सिंह ने अपने चेंबर पर माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिवक्ता समुदाय के सुरेश श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार), संजय सिंह दाढ़ी (पूर्व महामंत्री), राकेश श्रीवास्तव (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुधांशु मिश्रा (वर्तमान महामंत्री बीसीए), केके दीक्षित (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबीए) विनोद सिंह समेत सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।



