गाजीपुर : मेगा शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी
नि:शुल्क विधिक सहायता कैंप लगा

प्रमोद सिन्हा /गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के द्वारा मेगा शिविर का जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पांडेय एवं श्रीमती अर्चना सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेगा शिवर का शानदार आयोजन किया। इस मेगा शिविर में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया और जिला अधिवक्ता कल्याण समिति द्वारा निशुल्क विधिक कैंप लगाकर महिलाएँ,बच्चे,दिव्यांग, अनुसूचित जाति जनजाति के एवं जरूरतमंद व्यक्ति आदि का निःशुल्क सहयोग किया ।उक्त शिविर में जिला अधिवक्ता कल्याण समिति के भारी मात्रा में जरूरतमंदों ने आकर जानकारी प्राप्त की एवं विभागों द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु संपर्क किया। समिति के कैंप में निःशुल्क विधिक सहायता हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र श्रीवास्तव, चंद्र मोहन सिंह, राकेश कुमार, विमल कुशवाहा, रामसहाय सिदक्की, राहुल मिश्रा, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।



