गाजीपुर
गाजीपुर : एसपी ने किया सुहवल थाने का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए सख्त निर्देश

विवेकानंद राय, संवाददाता/ गाजीपुर । पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने रविवार को थाना सुहवल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइबर सेल, हेल्प डेस्क, जनसुनवाई डेस्क सहित थाना कार्यालय, CCTNS कार्यालय, मेस, बैरक, हवालात, महिला हेल्प डेस्क एवं शस्त्रागार का जायजा लिया। एसपी ने विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए महिला अपराध, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा एवं माफिया समेत अन्य अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जनता और शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने पर जोर देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष सुहवल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



