Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुरसाहित्य

गाज़ीपुर:लिटरेचर फेस्टिवल में संजीव की ‘भोजपुरी कहावतों की दुनिया’ पुस्तक का लोकार्पण

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर।भारत डायलॉगस द्वारा आयोजित दो दिवसीय गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, दक्षिण अफ्रीका के राजदूत प्रोफेसर अनिल सुकलाल, राज्य सभा सांसद डा० संगीता बलवंत व कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक उपेन्द्र राय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर नगर के समाजसेवी संजीव गुप्त की बहुचर्चित पुस्तक भोजपुरी कहावतों की दुनियाँ का लोकार्पण किया गया। विशेष चर्चा के सत्र मे बीएचयू के प्रोफेसर सदानंद शाही ने कहा यह उनकी पांचवी पुस्तक है जिस पर  हम चर्चा कर रहे हैँ । मुझे पूरा विश्वास है की यह पुस्तक न सिर्फ शोधार्थियों के लिए बहुमूल्य है बल्कि लोक भाषा भोजपुरी को सस्थागत रूप देने का प्रयास भी है। मृत्युंजय  ने कहा की यह पुस्तक भोजपुरी समाज के समाजशास्त्रीय अध्ययन का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। सत्र संचालक भवतोष पांडे के प्रश्नों का जवाब देते हुए लेखक संजीव गुप्ता ने कहा की भोजपुरी कहावतों, मुहावरों, पहेलियों, सूक्तियों का यह संकलन, सम्पादन मेरी माई सुनरी आदि भोजपुरी महतारियों व अनंतदेव पांडे जैसे लोक जीवियों के स्मृति संसार का प्रकटीकरण है। दूसरे खंड मे चुनिंदा १११ कहावतों पर मेरे समसामयिक लेख गाव से लेकर विश्व तक,धर्म से लेकर साहित्य तक व राजनीति से लेकर संस्कृति तक फैले मेरे जीवन दृष्टिकोण को व्यक्त करते हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button