गाजीपुरपुलिस विभाग
गाजीपुर : एसपी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई समारोह में किया सम्मानित

प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर। पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (कार्यकाल) पूर्ण होने पर पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह उ0नि0 हरिश्चन्द्र को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन में आयोजित विदाई समारोह में अंगवस्त्र के साथ प्रमाण पत्र दे सम्मानित किया।पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी , प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे । दोनों कर्मियों ने 40 वर्ष निरंतर सराहनीय पुलिस सेवा मे योगदान दिया है।




