Slide 1
Slide 1
चंदौली

आगामी चुनाव में होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत- संजय राय


चन्दौली । उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री और अवध प्रदेश के प्रभारी संजय राय का जन्म दिन मुग़लसराय स्थित भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद के आवास पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर नगर के गणमान्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री शुक्रवार को वाराणसी में संगठन की मजबूती व एसआईआर के पुनरीक्षण कार्यक्रम में आये हुए थे । इस दौरान भाजपा के सांसद डॉ विनोद बिंद को पता चला कि आज प्रदेश महामंत्री का जन्म दिन है तो उन्होंने संजय राय से मोबाइल द्वारा अनुरोध किया कि आपका जन्म दिन मुग़लसराय स्थित अपने आवास पर आपके साथ मनाना चाहता हूं । अनुरोध को स्वीकार कर सांसद के आवास पर ढोल नगाड़े के साथ केक काटकर जन्म दिन मनाया गया ।


इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि एसआईआर का कार्य चुनाव आयोग का है । हमलोग केवल सहयोग कर रहे है और संगठन की मजबूती पर बल दे रहे है । कहा कि एसआईआर केवल मतदाता सूची का काम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि पार्टी का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और बोगस मतदाताओं को सूची से बाहर किया जाए।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए एसआईआर अभियान अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव के साथ-साथ 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को एक बार फिर ऐतिहासिक और बंपर जीत मिलेगी। इस अवसर पर रीना बिंद, राणा सिंह, अवधेश सिंह, धर्मेन्द्र यादव, रवि, राहुल पटेल, निखिल, अजय राय, संजय बिंद, आदित्य मौर्य, राजू , प्रदीप सिंह, वीरू चौहान जायसवाल, सोनू सिंह, रंजीत निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button