Slide 1
Slide 1
चंदौली

चंदौली: देवदूत बना आरपीएफ जवान,बचाई महिला की जान

डीडीयू गाड़ी संख्या 12487 जोगबनी- आनंद विहार के प्लेटफार्म संख्या 6 पर प्रस्थान के क्रम में स्लीपर कोच में एक महिला यात्री निर्मला देवी 40 वर्ष निवासी अकबरपुर,उत्तर प्रदेश चढ़ने के क्रम में लड़खड़ाकर प्लेटफार्म व ट्रेन के गैप के बीच में आ गई जिससे घसीटाने लगी।जिसको मौके पर तैनात आरपीएफ जवान शिव कुमार शर्मा द्वारा दौड़कर महिला को ट्रेन व प्लेटफॉर्म गैप से खींचकर मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।महिला यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।जिनको पुनः उनके गंतव्य के लिए दूसरे ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया।महिला यात्री एवं उसके परिवार द्वारा आरपीएफ के इस सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button