Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसीस्वास्थ्य

BHU:वेंटिलेटर के विभिन्न प्रयोग के संबंध में हुई कार्यशाला

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी।धर्म,कला, ज्ञान एवं विज्ञान की नगरी में स्थित चिकित्सा विज्ञान संस्थान bhu में दो दिवसीय  वेंटीलेटर के विभिन्न प्रयोग के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। सचिव डॉक्टर अमृता रथ ने बताया की इस कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सीय संस्थाओं के लगभग १०० विद्वान डेलीगेट्स और ३० फैकल्टी ने भाग लिया।गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज के लिए वेंटीलेटर एकमहत्वपूर्ण यंत्र है जिसकी आवश्यकता सारे अस्पताल में होती है।
वेंटीलेटर मैनेजमेंट के लिए विशिष्ट चिकित्सकों की ज़रूरत होती है । इसको ध्यान में रखते हुए दो दिन का CME/ workshop का आयोजन किया गया
इस क्रम में डेलीगेट एंड एक्सपर्ट के बीच के नॉलेज गैप को पूरा करने का प्रयास किया गया।कार्यशाला में मुख्य रूप से वेंटीलेटर पर मरीज की शुरुआती सेटिंग, वेंटिलेटर पर रखे जाने के दौरान मरीजों की देखभाल  और आवश्यकता अनुसार वेंटीलेटर के विभिन्न सेटिंग्स में कैसे बदलाव किया जा सकता है।बदलाव किया जा सकता है जिससे कि उसे मरीज के स्वास्थ्य पर बेहतर असर हो तथा मरीज के स्वस्थ होने के उपरांत वेंटीलेटर से हटवाने की प्रक्रिया पर मुख्य रूप से प्रशिक्षण दी गई।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो0 पी के दास, डॉक्टर समीक्षा, प्रो0 घनश्याम, डॉ सुलक्षणा , प्रो0 बिक्रम, प्रो0 संदीप , डॉक्टर कृष्ण कांत , सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। चिकित्सा संस्थान लगातार ऐसे कार्यशाला के आयोजन कराते रहने के लिए कृत संकल्पित है जिससे की मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज आसनी से उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button