
विकास जायसवाल
चिलबिला।स्थानीय चिलबिला बाजार में सोमवार से आरम्भ होने वाली श्रीमदभागवत कथा को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। आयोजक सियाराम जायसवाल व उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी की अगुवाई में निकली कलश यात्रा चिलबिला हनुमान मंदिर से चिलबिला चौराहा,चिलबिला स्टेशन होते हुए कथा स्थल श्री पैलेस पट्टी रोड पहुंची। कथा प्रवक्ता आचार्य सचिन कौशिक जी महराज (गोवर्धन धाम मथुरा) के मुखारबिंद से श्रद्धालु कथा का रसपान करेंगे। संयोजक रजनीश जायसवाल,आशीष जायसवाल व मधुरेश जायसवाल ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस मौके पर राजेश जायसवाल,आशीष मौर्य,सुरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,शीतला जायसवाल, विजय ,अनिल, श्यामू, विनय,मनीष,मनोज आदि सैकड़ों भक्त कलश यात्र में मौजूद रहे।




