
अजीत पाण्डेय/वाराणसी । उम्मते मुस्लिमां के तत्वाधान में शनिवार को चौक स्थित मस्जिद बीबी रज़िया में रोज़ा इफ़्तार की दावत आयोजित की गई जिसमें हज़ारों की संख्या में रोज़ेदार समेत शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। मग़रिब की अज़ान होने पर रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला। मग़रिब की नमाज़ मौलाना अज़ीजुल्ला क़ादरी साहब ने पढ़ाई। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन चैन और तरक़्क़ी के साथ ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मग़फ़ेरत और ईरान की फ़तह के लिए दुआख़्वानी हुई।
इस अवसर पर मुनाज़िर हुसैन मंजू, सैय्यद नईम साहब, सेक्रेटरी शमसुद्दीन साहब, राजू साहब, दालमंडी व्यापार मंडल के सेक्रेटरी मो० शाहनवाज़ शानू, अब्दुल माजिद, आबिद शेख, दिलशाद अहमद डिल्लु, मस्जिद बीबी रज़िया के मुतवल्ली मो० सैफ़ फ़ादर आनंद, किशन दीक्षित, संजीव जी, राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, अतहर जमाल लारी समेत शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। एस० मुनाज़िर हुसैन मंजू ने आये हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया।




