शहीद प्रशांत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके आजमगढ़ गाँव

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। तरवां शहीद प्रशांत सिंह पार्थिव शरीर उनके गाँव पहुंचा, गांव वालों ने अपने लाल को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।भारतीय जवान की मौत के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया था। आजमगढ़ जिले के तरवां क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी भारतीय जवान प्रशांत सिंह की मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव लाया गया था।जहां राजकीय सम्मान के साथ भारतीय जवान का अंतिम संस्कार संपन्न किया गया | प्रशांत सिंह सेना मे 23 पैरा विशेष बल का जवान थे और उनकी तैनाती जम्मू में थी, जहां बीते दो दिन पहले हार्ट अटैक से प्रशांत सिंह की मौत हो गई थी. इसके बाद विभाग के विशेष टीम के द्वारा प्रशांत के पार्थिव शरीर को तरवां क्षेत्र के बहलोलपुर बरेहता स्थित उसके पैतृक गांव लाया गया, जहां शहीद भारतीय जवान की एक झलक पाने को पूरा गांव उमड़ पड़ा। लोग बस उनको एक नजर भर देख लेना चाहते थे और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो जाना चाहते थे | इसके बाद सैदपुर गाजीपुर स्थित गंगा नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार किया गया, जहां विभाग के साथी जवानों ने प्रशांत सिंह को शोक सलामी भी दी |




