बलिया:बैरिया में विद्युत वितरण खंड का कार्यालय नहीं खुलने पर होगा आंदोलन:सी०बी०मिश्रा

विभाग के अधिकारी कर रहे आदेशों का अनदेखा
राजेश महाजन
बलिया-बैरिया।शासन के आदेशों का बिजली विभाग खुलेआम धज्जी उड़ा रहा है शासन के चार बार आदेश के बाद बैरिया में विद्युत वितरण खंड 4 का कार्यालय खोलने की मांग होती रही आदेश के बावजूद बिगत-2017-से बिजली विभाग के कानों पर जूं नहीं रेगें। पिछले दिनों जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बैरिया के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत मिलने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड 4 से जब जवाब सवाल किया तो उन्होंने बताया से बैरिया में कार्यालय खोल देने का भरोसा दिया। हैरान कर देने वाली बात यह है की इस कार्यालय को खोलने का आदेश बैरिया मे है जबकि बिजली विभाग ने इस कार्यालय को बैरिया से छः किलोमीटर दूर मधुबनी में खोलने का प्रयास शुरु किया है जिससे आम लोगों में आक्रोश है इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्रा ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है बता दें कि शासन द्वारा- 8-सितम्बर सन्-2017,15-दिसम्बर सन्- 2022- 23-मई सन्-2023-व- 01-फरवरी सन् -2023-को शासन के निर्देश पर पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के अध्यक्ष सतीश कुमार मिश्रा ने चार बार अनुस्मारक पत्र भेजकर आदेशित किया था। विद्युत वितरण खंड-4- का कार्यालय बैरिया में अति शीघ्र खोला जाए। चार बार आदेश आने के बावजूद भी विभाग सोता रहा जब भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र व भाजपा के वरिष्ट नेता सीबी मिश्र ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की तो जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-4- से पूछना शुरू किया तो उन्होंने-1- सितंबर से कार्यालय बैरिया में खोलने का भरोसा दिया लेकिन ठीक इसके उलट बैरिया का कार्यालय बैरिया से-6-किलोमीटर दूर मधुबनी में खोलने की कवायद शुरु है । इसको लेकर आम जनमानस में आक्रोश है।भाजपा के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्रा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेताया है कि अगर मधुबनी से यह कार्यालय बैरिया में नहीं खोल गया। तो हम आम उपभोक्ताओं के साथ आंदोलन करेंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है और बिजली विभाग के मनमानी रवैया के प्रति जिलाधिकारी का ध्यान पुनः आकर्षित किया है




