प्रतापगढ़ : खूब बिका आंवला उत्पाद, हाईवे पर दिखी रौनक

विकास जायसवाल
चिलबिला। मौनी अमावस्या पर्व के अवसर पर बेल्हा से प्रयागराज की ओर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने हाईवे स्थित दुकानों पर जमकर खरीदारी की।इस दौरान हाईवे पर खूब रौनक दिखाई दी। इन दिनों नहान पर्व चल रहा है जिसके चलते प्रयागराज में प्रमुख पर्वों पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज अयोध्या हाईवे के रास्ते संगम की ओर जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखकर चिलबिला क्षेत्र में स्थित हाईवे पर बड़ी संख्या में आंवले की दुकानें लगी हुई है जहां रुककर श्रद्धालु आंवले से बना लड्डू, बर्फी ,मुरब्बा,कैंडी व अचार आदि की खरीदारी कर रहे हैं।व्यापारी सुनील ने बताया कि नहान पर्व पर भीड़ उमड़ने की उम्मीद पहले से थी,जिससे बड़े पैमाने पर आंवला उत्पाद बनाया गया था,अब श्रद्धालु आंवला प्रोडक्ट खरीद रहे हैं।दीपक ने बताया कि उम्मीद के अनुरूप श्रद्धालु आंवले से बना लड्डू, मुरब्बा, बर्फी,कैंडी व अचार आदि की खरीदारी कर रहे हैं।मोनू पुष्पजीवी,सोमदत्त,अजय व संजय आदि ने बताया कि श्रद्धालु जमकर आंवला प्रोडक्ट खरीद रहे हैं इससे सभी दुकानदारों को कमाई हो रही है।




