कंपनी का फर्जी बिल बनाकर भुगतान लेने वाला अभियुक्त गिरप्तार

अभियुक्त दक्षिण भारत मे प्लाजा लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर करता था काम
चन्दौली । धोखाधड़ी के मामले में मुग़लसराय पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरप्तार किया है जिसके ऊपर फर्जी बिल बनाकर ई मेल के जरिये कूट रचित बिल भेजकर कंपनी से भुगतान लेने का आरोप है ।
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में मुग़लसराय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त 46 वर्षीय फ्रांसिस ई पुत्र एलिस निवासी शिवनन्दा ले आउट जे जे नगर बंगलोर सिटी कर्नाटक को गिरप्तार कर लिया है । उपरोक्त अभियुक्त धोखे से कूटरचित बिल तैयार कर उसे असली रूप में प्रयोग करते हुए कंपनी के जरिये ई मेल भेज बिल संबंधित भुगतान कंपनी से प्राप्त कर लेता था । जब इसकी जानकारी प्लाजा रोड लाइन्स व प्लाजा लॉजिस्टिक के मालिक प्रेम नारायण राय निवासी मुग़लसराय को पता चला की धोखाधड़ी से फर्जी कागजात तैयार कर कंपनी से भुगतान लिया जा रहा है । जानकारी होते ही मुग़लसराय थाने में तहरीर दी व अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुग़लसराय स्थित प्लाजा लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में क्षेत्रीय प्रबंधक दक्षिण भारत मे नियुक्त हुआ था । नियुक्ति के दौरान अपने एक साथी जन्मेजय नायक से मिलकर कूटरचित फर्जी बिल तैयार कर उसे असली के रूप में प्रयोग करते हुए कंपनी को ई मेल भेजकर भुगतान प्राप्त करता रहा । कंपनी को विश्वाश में लेने के लिए कुछ भुगतान यूपीआई के माध्यम से कर देता था बाकी कंपनी को शेष भुगतान अभी प्राप्त नही हुआ कह देता था । अभियुक्त ने बताया कि प्लाजा लॉजिस्टिक से सभी पेमेंट को जन्मेंजय नायक की पत्नी के एसबीआई एकाउंट में भेजा है । कम्पनी के मालिक ने जब पूछा कि एक ही वेंडर के नाम पर भुगतान कराते हो तो कम्पनी को झूठ बोला कि यह वेंडर सस्ते में अच्छी सुविधा देता है । पूरे प्रकरण में जन्मेंजय नायक मेरे साथ रहता था और उसकी पत्नी के खाते से पैसा प्राप्त करता था । अभियुक्त के ऊपर धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 316(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था । गिरप्तार करने वाली टीम में मनोज तिवारी चौकी प्रभारी कस्बा, का0 बंटी सिंह रहे ।




