Slide 1
Slide 1
चंदौली

कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, समबन्धित अधिकारी नियमित निरीक्षण करें –  जिलाधिकारी

50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश

चंदौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने इसमें गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, समयबद्धता और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिले में जारी प्रमुख विकास परियोजनाओं पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। कहा कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर गति बढ़ाने और लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने पर यू०पी० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि०, निर्माण इकाई-03, वाराणसी को लेट लतीफी पर कड़े निर्देश दिए। विकास खण्ड नियमताबाद के अन्तर्गत गंगा नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम कुण्डाकला एवं कुण्डाखुर्द की सुरक्षा हेतु कटान निरोधक कार्यों की परियोजना, सकलडीहा तहसील में धानापुर ब्लाक के अन्तर्गत गंगा नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम नरौली में हो रहे कटान को रोकने हेतु कटान निरोधक परियोजना, राजकीय औद्यगिक प्रशिक्षण संस्थान चंदौली में टाईप 4 आवसीय भवनो का निर्माण कार्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरहनी में एकेडमिक ब्लाक एवं बालिका छात्रावास के भवन का निर्माण, नगर पालिका परिषद में 50 टी०पी०डी० सॉलिड वेस्ट प्लाण्ट का निर्माण कार्य, आई०आई०डी०सी० औद्योगिक क्षेत्र चन्दौली में अग्निशमन केन्द्र का निर्माण कार्य, काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्य में लेट लेटिफि पर कार्यदाई संस्था को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बाबा कीनाराम अघोरपीठ मठ में समेकित पर्यटन विकास एवं मल्टीपरप हॉल व सांस्कृतिक पण्डाल का निर्माण कार्य पूर्ण करने में टाइम लाइन से ऊपर जाने पर उ०प्र०. राजकीय निर्माण निगम लि०, भदोही इकाई पर गहरी नाराजगी व्यक्त किये। एवं कार्य प्रगति को तेजी लाने के निर्देश दिए।

उ० प्र० राज्य सेतु निगम लि० को जनपद में डी०एफ०सी०सी० ऊपरगामी सेतुओं के निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप तय समय में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कालेज की स्थापना के निर्माण की प्रगति लाने के निर्देश दिये। स्पोर्ट्स स्टेडियम के ई-निविदा की कार्यवाही में यू०पी० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि०, निर्माण इकाई-03, वाराणसी को तेजी लाने के निर्देश दिये। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धानापुर की प्रगति कम कार्य में लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था को निर्देश दिया गया। बाबा कीनाराम अघोरपीठ मठ में समेकित पर्यटन विकास एवं मल्टीपरप हॉल व सांस्कृतिक पण्डाल का निर्माण कार्य को पूर्ण कर जाचोपरांत हैण्डोवर करने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम की गुणवत्ता और गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य समय से पूरा करने और गुणवत्ता में कोई समझौता न करने पद कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कार्यों में कोई समस्या आए तो तुरंत सूचित करें ताकि समय पर निराकरण हो सके, और सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हर हाल में निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए। 

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, डीसी नरेगा, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खंड, बंधी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उद्यान अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, सहित अन्य कार्यदाई संस्था के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button