Slide 1
Slide 1
चंदौली

प्रधानमंत्री मोदी जी की वीबी – जी राम जी योजना ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और लोक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर- डॉ विनोद बिंद

केंद्र सरकार गरीबों, मजदूरों के लिए समर्पित व प्रतिबद्ध

चन्दौली । औराई के चंद्रपुरा रामलीला मैदान पर बूथ संख्या- 92,93,94,95,96,97,98 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित सैकड़ो मतदाताओं को नाम जोड़ने, मृतक एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने व संशोधन हेतु फॉर्म-6, 7 एवं 8 भरवाया गया तथा अभियान से संबंधित लोगो को आवश्यक जानकारी भी दी । इस दौरान भदोही के भाजपा सांसद डॉ विनोद बिंद ने वहां उपस्थित सैकड़ो लोगो को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन के विषय में विस्तार पूर्वक वीबी – जी राम जी योजना के लाभ गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की यह योजना ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और लोक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, मजदूरों के लिए समर्पित व प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।
कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। इस कानून उद्देश्य गरीब, किसान और मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है ।
मजदूरों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए इसमें यह प्रावधान किया गया है कि अब मजदूरी का भुगतान मात्र 7 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
श्रमिकों के आर्थिक अधिकारों की रक्षा होगी और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। वहीं कांग्रेस पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि यह लूट खसोट वाली पार्टी है। मोदी जी की योजना को लेकर लोगो के बीच भ्रम फैला रही है । कांग्रेस को विकसित भारत और भगवान श्री राम के नाम से नफरत है, इसलिए विरोध की साजिश रच रहे है । कांग्रेस को लूट भ्रष्टाचार की आदत लगी हुई है, इसलिए वैसी योजनाएं जिसमें लूट और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है, उसे पसंद है। सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि जिस योजना का नाम बदलने का हंगामा कांग्रेस पार्टी कर रही है, उसका पहले नाम महात्मा गांधी के नाम पर था ही नही। वर्ष 1980 में इंदिरा गांधी ने सभी पुरानी रोजगार योजनाओं को मिलाकर राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम योजना का नाम दिया। राजीव गांधी ने उसका नाम जवाहर रोजगार योजना कर दिया। मनमोहन सिंह सरकार ने इसे वर्ष 2004 में नरेगा और वर्ष 2005 में मनरेगा किया।


कार्यक्रम के दौरान संजय बिंद , सुनील बिंद , इंद्रजीत तिवारी,शरद पांडे , नितेश दीक्षित, राजाराम सिंह, शिवम तिवारी , दशरथ प्रधान,ज्योति कुमारी, बी.एल.ओ,सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी, एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button