Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : पत्रकारों ने की समस्याओं पर चर्चा, दी श्रद्धांजलि

सतीश कुमार पांडेय
मऊ। घोसी तहसील सभागार में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश पांडे की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों को उनका परिचय पत्र दिया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारी विमल कृष्ण राय के पिता स्वर्गीय जय कृष्ण राय को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी ने दो मिनट की मौन प्रार्थना किया। गोष्टी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिद्वार राय एडवोकेट ने कहा कि समाचार लेखन को लेकर गंभीर रहें। खबर तथ्य पूर्ण हो पर किसी का मान मर्दन न हो। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सदैव मुखर रहता है। समस्याओं का निदान किया जाता है। तहसील अध्यक्ष अरविंद राय ने संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर परस्पर समन्वय स्थापित करने को कहा। प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप राय ने शीघ्र ही तहसील इकाई के साधारण सभा के सदस्यों को  जिला मंडल व प्रांत स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए चयनित किए जाने की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष शन्नू आजमी के संचालन में स्वर्गीय जय कृष्ण राय की आत्मा के शांति के लिए मौन प्रार्थना की गई। बैठक में अनुपस्थित रहे सदस्य शन्नू आजमी से संपर्क कर अपना परिचय पत्र प्राप्त कर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button