Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को मंत्री ए.के. शर्मा ने निःशुल्क सहायक उपकरण किया वितरित

हजारों चेहरों पर आई मुस्कान

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मधुबन क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, डुमरी मर्यादपुर में आयोजित एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में 2500 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इस मौके पर कहा कि मधुबन और दोहरीघाट क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा से उनका जुड़ाव आज का नहीं है। कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने निरंतर क्षेत्र के लोगों की सहायता की।  तब से लेकर आज तक क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मऊ जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मधुबन, दोहरीघाट और पूरे मऊ जिले के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी तथा सड़क, बिजली, पेयजल, नगरीय सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का चौतरफा विकास सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान हजारों दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। लाभार्थियों ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण प्राप्त कर सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों का मंत्री श्री शर्मा ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button