Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : विशेष कैंप डे पर फ़ॉर्म भरकर अपलोड करने के एसडीएम का आदेश

सतीश कुमार पांडेय
घोसी, मऊ। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने विशेष कैंप डे को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आज विशेष कैंप डे के अवसर पर सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर उपस्थित रहेंगे।
निर्देशानुसार प्रत्येक BLO यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके पोलिंग स्टेशन पर कम से कम 20 फॉर्म 6 भरे जाएं और उन्हें पोर्टल पर अपलोड भी किया जाए। इसके साथ ही कैंप के दौरान फॉर्म 6, फॉर्म 7 और फॉर्म 8 भरे जाएंगे। विशेष कैंप डे का समय समाप्त होने के बाद शाम 4:00 बजे तक सभी BLO अपने कार्य की सूचना अपने-अपने सुपरवाइजर को देंगे। इस दौरान सभी सुपरवाइजर भ्रमणशील रहेंगे। सुपरवाइजरों से प्राप्त समस्त जानकारी नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव द्वारा संकलित की जाएगी, जिसे बी आर सी ऑपरेटर के माध्यम से जिला स्तर पर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे से पहले प्रेषित किया जाएगा। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button