Slide 1
Slide 1
मऊराजनीति

मऊ : एडवोकेट अरविंद सिंह बने यूपी कांग्रेस विधि विभाग के सचिव

समर्थकों में खुशी की लहर

संवाददाता, दोहरीघाट/मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधि विभाग में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एडवोकेट अरविंद सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग का सचिव नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।एडवोकेट अरविंद सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं विधिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा और विधि विभाग को नई दिशा मिलेगी। नियुक्ति के बाद एडवोकेट अरविंद सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button