Slide 1
Slide 1
आजमगढ़राजनीति

भाजपा का जिला कार्यशाला हरिऔध कला केन्द्र में संपन्न

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यशाला संपन्न हुई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक सिंह मौजूद रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं मोदी सरकार के गौरवशाली कार्य दिवसों में उनकी उपलब्धियां की चर्चा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 9 जून से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान आरंभ किया गया है यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पर केंद्रित रहेगा।  इस अभियान का आरंभ राष्ट्रीय स्तर पर 8 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं केंद्रीय मंत्रियों द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से की जाएगी। प्रदेश स्तर पर 9 जून को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेस वार्ता की जाएगी और जिला केद्रो पर 10 से 11 जून को प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। आजमगढ़ जिले में 11 जून को जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। 11 जून को जिला केंद्र पर केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। मंडल स्तर पर 12 से 14 जून तक  विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। 21 जून विश्व योग दिवस पर सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन होगा ।15 से 17 के बीच सभी शक्ति केदो पर चौपाल कार्यक्रम किया जाएगा। चौपाल कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां की चर्चा करना ।आयुष्मान योजना में 100% 70 प्लस वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कराना आयुष्मान कार्ड वितरण करना उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाना जैसे काम किया जाएगा। इस अवसर पर जयनाथ सिंह, वंदना सिंह ,अरविन्द जायसवाल सतेन्द्र राय,राम दर्शन यादव ऋषिकेश दूबे, जशवंत सिंह, तीजा राम, राम पाल सिंह डा श्याम नारायण सिंह, सचिदानंद,पवन सिंह मुन्ना, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, नन्हकूराम सरोज, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल विवेक निषाद अरूण सिंह, इन्द्रेश चौहान, स्माइल फारुकी, बाबूराम चौहान मृगांक शेखर सिन्हा प्रेम भूषण, संदीप सिंह, अरविंद प्राप्ती, राम नरेश चौहान, उमेश गोंड, पंकज कौशिक, ब्रजेश यादव, प्रमोद अशोक मौर्या, राकेश सिंह , सुजीत सिंह ,अभिनव श्रीवास्तव शोभित श्रीवास्तव हर्ष श्रीवास्तव,  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button