Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ: जिलाधिकारी ने बीएलओ लॉगिन व नोटिस तामिला में तेजी, एसआईआर से संबंधित कार्य को  पूरा करने के दिए निर्देश

सतीश कुमार पांडेय

मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने आज तहसील घोसी में एसआईआर के संबंध में बी एल ओ लॉगिन,नोटिस तमिल की अद्यतन प्रगति,क्रॉप सर्वे एवं क्रॉप सर्वे वेरीफिकेशन तथा ब्लॉकों में हेलीपैड हेतु भूमि चिन्हित करने की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उप जिलाधिकारी घोसी को बीएलओ लॉगिन एवं नोटिस जनरेट करने तथा उन्हें समय से संबंधित को उपलब्ध कराने की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए इस कार्य में तेजी लाने को कहा, जिससे एसआईआर से संबंधित कार्य को समय से पूर्ण किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से क्रॉप सर्वे एवं उनके वेरिफिकेशन की प्रगति की भी जानकारी ली तथा यथाशीघ्र इसमें तेजी लाते हुए कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित तहसील घोसी के समस्त खंड विकास अधिकारियों से उन्होंने शासनादेश के अनुसार प्रत्येक विकासखंड में हेलीपैड बनाने हेतु भूमि चिन्हिकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी घोसी को यथाशीघ्र भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने को कहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर उन्होंने उप जिलाधिकारी घोसी को समस्त बूथ लेवल अधिकारियों का लॉगिन करने तथा संबंधित मतदाताओं को नोटिस तामिला की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान और उप जिलाधिकारी घोसीअशोक कुमार सिंह सिंह, तहसील घोसी स्थित सभी विकास खण्डों के विकासखंड अधिकारी, एडीओ एजी, एसडीओ एजी तथा अधिशासीय अभियंता पीडब्ल्यूडी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button