गाजीपुर
गाजीपुर:शेरपुर में निकली भब्य तिरंगा यात्रा,अष्ट शहीदों के बलिदानों को किया याद

त्रिलोकी नाथ राय,गाजीपुर। भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत शेरपुर न्याय पंचायत में भाजपा नेता पीयूष राय के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहीद संस्मरण इंटर कॉलेज शेरपुर खुर्द से शुरू होकर अष्टशहीद स्मारक पार्क पहुंची। सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और शहीदों को नमन कर उनके बलिदान को याद किया। यात्रा में शामिल युवाओं ने ‘अष्टशहीद अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए, जिससे वातावरण में देशभक्ति की भावना भर गई। कार्यक्रम में युवा नेता पीयूष राय, जिला पंचायत प्रतिनिधि रविन्द्र राय, शशांक शेखर राय, ओमप्रकाश राय शेरपुरिया, सत्यम राय, बड़क राय, पंकज राय, पप्पू राय, सत्यम उपाध्याय और मंटू ठाकुर समेत कई प्रमुख लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।




