Slide 1
Slide 1
लाइफस्टाइल

गाजीपुर : वृद्धाश्रम में केक काट मनाया मातृ दिवस 

वृद्ध माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम एवं अपनत्व का दिया संदेश

गाजीपुर । मातृ दिवस पर महिला भूमिहार समाज ने वृद्धाश्रम लंगरपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्ध माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम एवं अपनत्व की भावना व्यक्त करना था। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने माताओं से उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वृद्धाश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम से वातावरण भावुक एवं आनंदमय हो गया। माताओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए तथा सभी को संस्कार एवं परिवार के महत्व का संदेश दिया। अल्पाहार दे उनके साथ केक काटकर मातृदिवस मनाया महिला भूमिहार समाज के लोगो ने बताया कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। मातृ दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। इस अवसर पर कनकलता राय, डा विनिता राय, डा ऋचा राय, अर्चना ,रंजना ,प्राची ,गायत्री, शिल्पी ,सोनाली, अदिती, पूनम नीतू बेबी ज्योत्सना आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button