परिवार परामर्श केंद्र से पांच पारिवारिक विवाद सुलझे,खुशी से विदाई

गाज़ीपुर। पुलिस लाइन स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ /परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को मध्यस्थता के माध्यम से पांच पारिवारिक विवाद समाप्त कराते हुए विदाई कराई गई।आज पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 28 प्रकरण की सुनवाई की गई।पुराने विवादित चल रहे पांच प्रकरण में दोनों पक्षों को मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी विदाई करायी। वहीं आठ प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई।इसी प्रकार पांच परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। शेष दस परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, सोनिया सिंह महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी, शशि सिंह उप निरीक्षक, शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे,शिव शंकर यादव ,महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग उपस्थित रहे।




