Slide 1
Slide 1
पुलिस विभागभदोही

भदोही : पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने 100 ग्राम चौकीदारों में किया साईकिल, टॉर्च ,कंबल का वितरण

पुलिस लाईन ज्ञानपुर में ग्राम प्रहरियों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया कार्यक्रम,साईकिल पाकर खिल उठे ग्राम चौकीदारों के चेहरे

आफताब अंसारी
भदोही। पुलिस लाईन ज्ञानपुर में ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) के सम्मान हेतु ‘ग्राम प्रहरी सम्मेलन एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में आर.पी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा ग्राम प्रहरियों को कर्त्तव्य पालन हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कार्यरत 100 ग्राम चौकीदारों को साईकिल,टॉर्च व कंबल का वितरण किया गया। साईकिल पाकर ग्राम चौकीदारों द्वारा पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल व पुलिस अधीक्षक, भदोही का हृदय से धन्यवाद दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल द्वारा अवगत कराया गया कि चौकीदार हमारे पुलिस विभाग की सबसे प्रथम कड़ी हैं। पुलिस विभाग से ग्राम प्रहरियों को जोडने एवं प्रोत्साहन हेतु संवाद स्थापित कर उन्हें सम्मानित किया गया ताकि भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र में घटित कोई भी छोटी से छोटी घटना की सूचना ग्राम प्रहरियों(चौकीदोरों) के माध्यम से जनपदीय पुलिस को तत्काल प्राप्त हो सके। जिससे जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया जा सके। कार्यक्रम में शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन ज्ञानपुर, सम्मानित मीडियाबंधु व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button