
चादरपोशी व फातिहा पढ़ लोगों ने मांगी मुल्क में अमनो-अमान के लिए दुआएं, अल्लाह के वलियों के दर से ईमान को मिलती है जिंदगी: अनवार अहमद
आफताब अंसारी
भदोही। नगर के चौरी रोड एम0ए0 समद इंटर कालेज के सामने हजरत सादिक बाबा का सालाना उर्स मुबारक बीती रात पूरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। चादरपोशी करने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। फातिहा पढ़कर लोगों ने मुल्क की अमनो-अमान के लिए दुआएं मांगी। रात के समय महफिल-ए-समां सजाई गई। पूरी रात कव्वालों ने औलिया-ए-कराम की शान में मनकबत पेश किया। उर्स मुबारक के मौके पर दरगाह के पास मेले जैसा नजारा रहा। जहां खाने-पीने के सामानों के साथ अन्य चीजों की दुकानें सजी रही। वहीं चादर, शिरनी, अगरपत्ती, इत्र की दुकानें भी लगाई गई थी। जहां पहुंचकर अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़ने के लिए शिरनी व अगरबत्ती आदि सामानों की खरीदारी की।
वहीं चादर लेकर चादरपोशी की गई। बाबा के उर्स मुबारक के मद्देनजर सुबह से ही जायरीनों का फातिहा पढ़ने के लिए आस्ताने पर आने का सिलसिला जो शुरु हुआ व पूरी रात तक चलता ही रहा। जायरीनों ने वहा फातिहा पढ़कर मुल्क के अमनो-अमान के लिए दुआएं मांगी। रात के समय महफिल-ए-समां का आयोजन हुआ। जहा कव्वालों ने औलिया-ए-कराम की शान में मनकबत पेश कर महफिल को पूरी रात बांधे रखा। इस मौके पर अनवार अहमद ने कहा अल्लाह के वलियों के दर से ईमान को जिंदगी मिलती है, ईमान सलामत रहती है। इसलिए अल्लाह के वलियों के दामन से वाबस्तगी होनी चाहिए ताकि दुनिया मे भी सुर्खरू हों और आख़ेरत में भी सुर्खरू रहें।




