भदोही:पीवीसी पारदर्शी शीट से अब भक्तजन कर सकेंगे प्रभु रामजानकी मंदिर का दर्शन

आफताब अंसारी
भदोही। वर्तमान में नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में जो विकास कार्य हो रहा है वह केवल हवाहवाई या फिर कागजो पर नही बल्कि धरातल पर दिख रहा है। एक के बाद एक नगर में चमत्कार के रूप में विकास कार्य देखने को मिल रहा है। भेद भावरहित विकास कार्य तथा हर धर्मो के पर्वो पर हर सुविधा प्रदान करना चेयरमैन नरगिस अतहर की बन गई है पहचान। इसी कड़ी में चेयरमैन ने एक बहोत बड़ा व ऐतिहासिक कार्य किया जिसकी चर्चा व सुगबुगाहट हर वर्ग में हो रही है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हनुमान बाग मंदिर से लेकर अहमदगंज गजिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तक ओवरब्रिज पर पीवीसी पारदर्शी शीट लगवाने का काम किया। इस शुभ कार्य का प्रस्ताव सभासद प्रदीप यादव द्वारा चेयरमैन नरगिस अतहर व अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह के समक्ष रखा गया। कहा गया कि पीवीसी कट जाली लगने पर ओवरब्रिज से प्रभु का दर्शन नही हो पाता लिहाजा इसको हटवा कर पीवीसी कोटेड ट्रांसपैरेट जाली लग जायेगी तो ब्रिज से गुजरने वाला हर भक्त प्रभु का दर्शन कर सकेगा। चेयरमैन व ईओ ने धार्मिक आस्था का ख्याल रखते हुए बगैर सोचे समझे समासद प्रदीप यादव के प्रस्ताव को एक्सेप्ट कर कार्य को तीव्रगति से करने का आदेश जारी कर दिया। जन्माष्टमी के दिन शाम होते-होते हनुमान बाग मंदिर के सामने व रामजानकी मंदिर के सामने ओवरब्रिज पर पीवीसी कोटेड ट्रांसपैरेट जाली को लगा दिया गया। फिर क्या था ओवरब्रिज से गुजरने वाला हर आस्थावान रुक कर प्रभु का दर्शन करते हुए चला जाता था और हिर्दय की गहराइयों से चेयरमैन नरगिस अतहर व अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह तथा चेयरमैन पति डॉ0 मो0 अतहर अंसारी को दुआएं दीं। तो कहना गलत न होगा कि चेयरमैन नरगिस अतहर के स्वर्णिम युग की गाथा में लग रहे हैं लगातार चारचांद जो भदोही वासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है। वहीं सभासद प्रदीप यादव ने कहा चेयरमैन व ईओ द्वारा हनुमान बाग मंदिर से लेकर राम जानकी मंदिर तक जो कार्य किया वह अपने आपमे एक मिसाल कायम किया गया। कहा चेयरमैन नरगिस अतहर के कार्यकाल में हो रहे विकास कार्य बेजोड़ और ऐतिहासिक किए जा रहे हैं। हम चेयरमैन व ईओ का दिल से आभार प्रकट करते है।




