Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर:आनंद मार्ग स्कूल के प्रबंधक की मनमानी की चर्चा जोरों पर

प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर। शहर के लाल दरवाजा क्षेत्र में स्थित आनंद मार्ग स्कूल के प्रबंधक की मनमानी की चर्चा जोरों पर है। चर्चा है कि विद्यालय प्रबंधन ने नियमों को दरकिनार करते हुए एक लगभग 64 वर्ष के बुड्ढे व्यक्ति भागवत यादव को शिक्षक नियुक्त कर दिया है। बताया गया कि यह वही व्यक्ति है जिसे करीब 13 वर्ष पूर्व इसी विद्यालय से किन्ही कारणों से बाहर निकाला गया था। मीडिया इस खबर की पुष्टि नहीं करता लेकिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि  सेवा नियमवली के अनुसार कोई भी व्यक्ति 62 वर्ष की आयु के बाद शिक्षक के पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता तो आखिर क्या कारण है कि नियम को ताक पर रखते हुए उसकी अवैध नियुक्ति की गयी है।इतना ही नहीं बल्कि एक सत्तर वर्षीय व्यक्ति भी प्रबंधक का चहेता बनकर कार्यालय स्टॉफ में काम कर रहा है। इसके साथ ही साथ एक शिक्षक का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है बल्कि फाइलों में दबा पड़ा है, जिसे आज से 2 वर्ष पूर्व बिना किसी किसी सूचना के निष्काषित किया गया था।लोगों का कहना है कि विद्यालय में अन्दर ही अन्दर खिचड़ी पक रही है जो जांच का विषय है। लोगों ने जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button