गाजीपुर:एसएससी सीजीएल में सफल अभिषेक को विदेश मंत्रालय में मिली तैनाती

गाजीपुर। भांवरकोल ब्लाक के बलुआ के लाल अभिषेक राय ने एसएससी सीजीएल की 2024 की परीक्षा में एआइआर 266 रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। फिलहाल हैदराबाद में कस्टम विभाग में कार्यरत अभिषेक की इस सफलता पर न सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि इलाके के लोगों में भी हर्ष है।बलुआ निवासी शिक्षक सिद्धार्थदेव राय के पुत्र अभिषेक राय को एसएससी सीजीएल में मिली सफलता के बाद विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के रूप में तैनाती मिली है। परिजनों की मानें तो अभिषेक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं।
मां किरण राय के लालन-पालन में पले-बढ़े अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अपने गुरुओं, दादा और माता-पिता से मिले संस्कारों को दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार परिश्रम और दृढ़ संकल्प उनकी सफलता का मूल मंत्र है। उल्लेखनीय है कि अभिषेक 20204 से ही लगातार एसएससी सीजीएल की परीक्षा पास करते आ रहे हैं। इसके जरिए पहले आयकर फिर जीएसटी, कस्टम और अब विदेश मंत्रालय में एएसओ बने हैं। अभिषेक का सपना शुरू से ही विदेश मंत्रालय में जाने का था।जिसके लिए नौकरी करते हुए लगातार कड़ी मेहनत करते रहे। इनकी प्राराभिक शिक्षा घर पर ही रहकर मिडिल स्कूल भाँवरकोल से तथा बीटेक केएनएम आईईटी मोदीनगर गाजियाबाद से किया है। पिता सिद्धार्थ देव राय इंटर कॉलेज करीमुद्दीनपुर में अध्यापक हैं। अभिषेक ने प्रतियोगी छात्रों के लिए कहा कि यात्रा लम्बी हो सकती है। संघर्ष करते रहो, आगे बढ़ते रहो और जब सही समय आयेगा तो मंजिल इसे पूरी तरह से सार्थक बना देगी।
जिसके लिए नौकरी करते हुए लगातार कड़ी मेहनत करते रहे। इनकी प्राराभिक शिक्षा घर पर ही रहकर मिडिल स्कूल भाँवरकोल से तथा बीटेक केएनएम आईईटी मोदीनगर गाजियाबाद से किया है। पिता सिद्धार्थ देव राय इंटर कॉलेज करीमुद्दीनपुर में अध्यापक हैं। अभिषेक ने प्रतियोगी छात्रों के लिए कहा कि यात्रा लम्बी हो सकती है। संघर्ष करते रहो, आगे बढ़ते रहो और जब सही समय आयेगा तो मंजिल इसे पूरी तरह से सार्थक बना देगी।




