Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़: प्रधान की पिटाई पर ग्रामीणों ने चक्का जाम किया

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत सुरैना गांव के प्रधान की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने महुला पुलिस चौकी के समीप आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग को चक्काजाम कर दिया था। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई और आस पास क्षेत्र में हड़कंप मच गया था । ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि गांव में बंजर भूमि पर झारखंडे और कुछ लोग अवैध कब्जा किए हैं। जब ग्राम प्रधान अतिक्रमण हटा रहे थे तो उन लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की। आरोप था कि पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। वही ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गांव के ही झारखंड पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप था। इसी मामले को लेकर विरोध करने पर ग्राम प्रधान की पिटाई की गई थी। इसी के विरोध में लोग लामबंद होकर राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिए थे। पुलिस और राजस्व विभाग के लोगों की तरफ से लोगों को कहा गया कि अतिक्रमण हटा दिया गया है। इसके बाद भी लोग चक्का जाम नहीं हटा रहे थे। जिसे लोगों को दिक्कत हुई। इसी सब मामले को लेकर दोनों पक्षों में मुकदमा दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button