आजमगढ़
आजमगढ़ : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना में घायल लोगों का जाना हाल

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा जिला अस्पताल आजमगढ़ पहुंचकर थाना पवई क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया।दोनों अधिकारियों द्वारा घायलों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें हरसंभव सहायता एवं बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी लेते हुए समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान *रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर घायलों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद करते हुए रक्षाबन्धन बंधवाया गया* तथा उन्हें हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।



