Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

फिल्मी स्टाइल में कार का शीशा तोड़कर चोरी

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सिधारी थाना क्षेत्र का है,  एक नेत्र चिकित्सालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे डाला। वारदात पास लगे CCTV कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है, जिससे पुलिस को बड़ी उम्मीद है।रसूलपुर उर्फ पासीपुर निवासी विंध्याचल सिंह सोमवार को अपनी पत्नी सुधा सिंह के साथ आंखों की जांच कराने सिधारी क्षेत्र स्थित डॉ. आर.पी. सिंह के नेत्र अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी डिज़ायर कार  अस्पताल के बाहर खड़ी की और कुछ देर के लिए पास ही स्थित एक एटीएम के पास अपने रिश्तेदार इंद्र कुमार सिंह से मिलने चले गए।करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच, एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा। उसने मौका पाकर कार की पिछली खिड़की का शीशा तोड़ा और सीट पर रखा पर्स चुरा लिया। पर्स में लगभग ₹40,000 नकद, एक जोड़ी पायल और झुमके (जिनकी अनुमानित कीमत ₹80,000 से ₹1 लाख के बीच बताई जा रही है), एक मोबाइल फोन, बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर की चाभी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
जब पीड़ित वापस लौटे और चोरी की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत सिधारी थाने में जाकर घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button