Slide 1
Slide 1
आजमगढ़देशस्पोर्ट्स

आजमगढ़: प्रीति का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चयन

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद की बेटी प्रीति यादव ने इतिहास रचते हुए U17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। 28 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक एथेंस (ग्रीस) में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रीति 40 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए मैदान में उतरेंगी। प्रीति यादव, जो ढकवा गांव, पोस्ट-मुबारकपुर, आजमगढ़ की निवासी हैं और मुन्ना यादव की पुत्री हैं, ने अपनी प्रारंभिक कुश्ती प्रशिक्षण नीबी अखाड़े से प्राप्त किया। वर्तमान में वे वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में शिक्षा और प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है कि 7 जुलाई 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित U17 भारतीय कुश्ती महिला टीम के चयन ट्रायल में प्रीति ने 40 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button