Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ पुलिस का जन जागरूकता हस्ताक्षर अभियान

यातायात माह नवम्बर 2025 का शुभारंभ

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ के अग्रसेन चौराहा, नगरपालिका के समीप “यातायात माह – नवम्बर 2025” का हस्ताक्षर अभियान चला कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। हस्ताक्षर अभियान में हजारों लोगों ने हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना है कि “जीवन अमूल्य है, व्यर्थ न गवाएं। आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यातायात जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम एवं रोड सेफ्टी कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।दिनांक 02.11.2025 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों, कार्यालयों एवं प्रमुख स्थानों पर आमजन, विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों से हस्ताक्षर कराकर यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक जागरूकता विकसित हो सके।
➡️ मुख्य संदेशों में शामिल हैं –
1️⃣ वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
2️⃣ नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
3️⃣ वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
4️⃣ ट्रैफिक सिग्नल एवं यातायात चिन्हों का पालन करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने कहा कि –
“सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर हम स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन श्री  संजय कुमार पाल (टी आई ) व नन्द जी यादव (टी एस आई) ने बखूबी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button