Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशएजुकेशनवाराणसी

BHU: डीएवी कॉलेज में घोटाले का आरोप,छात्र ने खून से लिखा PM को पत्र

कॉलेज प्रशासन द्वारा जांच टीम गठित
उत्पल दादा
वाराणसी। बीएचयू से संबद्ध डीएवी कॉलेज के घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीएचयू के छात्रों ने खून से प्रधानमंत्री को लिखा पत्र और न्याय की गुहार लगाई।छात्रों का आरोप है कि,कॉलेज प्रबंधब पर कॉलेज की जमीन को गलत तरिके से लीज दिया गया। इतना ही नहीं इसमें कई खामियां हैं। जो छुपाया गया। छात्रों ने साफ तौर पर कहा नियुक्तियों में भी गड़बड़ी की गई है।आरोप लगाते हुए बताया कि मैंने खून से पत्र लिखकर पूरे मामले के उच्चस्तरीय जांच की मांग की है ।
इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए बीएचयू ने कहा कि,इस मामले में दो सदस्यटीम गठित की गई है । जिसका पूरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा । वहीं लोगों का भी जांच टीम पर भरोसा है कि जल्दी वह अपना रिपोर्ट साझा करेंगे।बता दे कि डीएवी कॉलेज महाघोटाला मामले में  विरोध थमने का नाम नहीं, बीएचयू छात्र ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र मे घोटाला का वर्णन किया ।बताया जा रहा है कि, डीएवी पीजी कॉलेज, जो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से संबद्ध है, इन दिनों एक बड़े विवाद में घिरता नजर आ रहा है। कॉलेज के प्रबंधक पर कॉलेज की जमीन को कथित रूप से गलत तरीके से लीज पर देने और नियुक्तियों में भारी घोटाले के आरोप लगे हैं।इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब बीएचयू के एक छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्र का आरोप है कि घोटाले का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।विवाद बढ़ने के बाद बीएचयू प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यों की एक जांच समिति का गठन कर दिया है। यह टीम डीएवी कॉलेज में हुए आरोपों की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी।छात्र संगठनों और स्थानीय नागरिकों के बीच इस घोटाले को लेकर भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि न केवल कॉलेज प्रबंधन बल्कि इसमें संलिप्त सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button