भदोही: चेयरमैन बेबी एबरार के कार्यकाल में विकास कार्य के स्वर्णिम युग हुई शुरआत

पंचायत क्षेत्र घोसियां की जनता ने कहा कितना विकास कार्य को गिनाएं, बहोत हो चुका और बहोत हो रहा है विकास कार्य
आफ़ताब अंसारी की रिपोर्ट….
भदोही। कहना गलत न होगा कि नगर पंचायत क्षेत्र घोसियां में आज़ादी के बाद से विकास कार्य की जो किरण फूटी है वह वर्तमान चेयरमैन बेबी एबरार के अल्पवधि में ही फूटी है। चाहे वह इंटरलॉकिंग सड़क की बात की जाए चाहे वह प्रकाश व्यवस्था की हो या फिर सबसे जटिल समस्या पेयजल की रही हो। सड़को की साफ-सफाई से लेकर नालों की सफाई जो कभी हुआ ही नही था उसे पंचायत के सफाई कर्मियों का गैंग लगा कर कराया गया। हत्ता की हर वार्ड के क्षेत्रो में जबरदस्त विकास कार्य देखने को मिल सकता है। वहीं इस विकास कार्य को लेकर नगर पंचायत घोसियां की जनता ने अपने चहेते चेयरमैन बेबी एबरार के बारे में कहा कि हम लोगो ने अब जाना कि विकास कार्य क्या होता है ऐसा विकास कार्य हुआ जो भदोही जनपद के लिए नजीर बन गया। वार्ड 6 की जनता ने कहा चेयरमैन बेबी एबरार द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के हर वार्डो में विकास कार्य किया लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे भी कार्य किया जो आने वाली नस्लें याद रखेगी। कहा चेयरमैन बेबी एबरार द्वारा वार्ड में कई ऐसी नई सड़को का उदय कराया गया जो हम लोग कभी सपनो में भी नही सोचे थे वह आज साक्षात देख रहे हैं। वार्ड 6 की शकरुन्निशा, फ़क़ीरान बस्ती उल्ला नाउ सहित काफी संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने कहा पहले हम लोग कीचड़ युक्त सड़को से आवागमन करते रहे लेकिन चेयरमैन बेबी एबरार द्वारा इंटरलॉकिंग सड़को का निर्माण कराकर बहोत बड़ा काम किया। हाफिज करीम, कल्लन बाबा, बब्लू मास्टर, फातमा आदि लोगो ने कहा चेयरमैन बेबी एबरार द्वारा पंचायत क्षेत्र घोसियां में बहोत ही लाजवाब कार्य हुआ है। कुछ सनकर्णीय मानसिकता के लोग चेयरमैन को अनावश्यक बदनाम करने पर तुले हुए है और वे लोग विकास कार्यों में बाधा भी डाल रहे है। लोगो ने कहा चेयरमैन ने अल्पवधि में ही पंचायत क्षेत्र का नक्शा ही बदल दिया। ईदगाह रोड का निर्माण कराया जिससे ईदगाह तक जाने के लिए लोगो को काफी सहूलियत मिली वहीं उक्त मार्ग पर बसने वालो को इंटरलॉकिंग सड़क मिल गई। कहा गया सड़क, नाली, बिजली सहित हर क्षेत्रो में काफी विकास कार्य किए गए। कहा कितना काम हुआ और हम लोग कितना गिनाएं बहोत विकास कार्य हुआ और हो भी रहा है। पुलिस चौकी के पास ऐसी दुर्गंध उठती थी कि लोगो का उधर से गुजरना मोहाल हो जाता रहा आज वहां पर इंटरलॉकिंग सड़क से सजा दिया गया और स्ट्रीट लाइट से जगमगा दिया गया है जो रात कद समय मे बड़े शहरों की तरह लगता है। इमाम चौक के पास नई सड़क व शौचालय का निर्माण कर लोगो को संजीवनी बख्शी गई।

वहीं एक नई सड़क वजूद में लाकर मिसाल कायम कर दिया गया। इस मार्ग निर्माण से ताजिया ले जाने में आसानी हो गई है। पहले हम लोग खेत के डाढ़ से आते-जाते रहे और ताजिया उसी खेत से ही लेकर जाते रहे लेकिन अब इंटरलॉकिंग सड़क से आते-जाते है। चेयरमैन बेबी एबरार ने चुनाव के समय जो वादा किया था वह कर दिखाया। वार्ड 8 राजन प्रजापति व दिवजा देवी ने कहा नहरा पर इंटरलॉकिंग सड़क हम लोगो के जिंदगी में बहार आ गई पहले हम लोग कच्ची सड़को से आवागमन करते रहे अब इंटरलॉकिंग सड़क पर चल रहे है। कहा चेयरमैन बेबी एबरार के अल्पवधि कार्यकाल में वार्ड में बिजली, सड़क और सबमरसेबल द्वारा पेयजल की सप्लाई जिंदगी जीने की आस जगा दी। कहा देश की आज़ादी के बाद से बहोत चेयरमैन आए और गए लेकिन जो काम बेबी एबरार ने कर दिया वह एक गाथा लिख दी गई। कहा गया चेयरमैन बेबी एबरार के कार्यकाल में स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई जो इतिहास के पन्नो पर सवर्ण अक्षरों से अंकित हो गया और आने वाली नस्लें याद करेगी कि नगर पंचायत क्षेत्र घोसियां में एक चेयरमैन ऐसा भी गुजरा जिसने पंचायत क्षेत्र घोसियां की तकदीर और तस्वीर बदल डाली।




