बुलंदशहर
बुलंदशहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे में एक की मौत,

मोहित त्यागी, बुलंदशहर । स्याना नगर के हापुड़ मार्ग स्थित मोहल्ला नंदपुरी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ग्राम बड्ढा वाजिदपुर निवासी 30 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों गांव से बाइक सर्विस कराने के लिए स्याना आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




