Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:सांध्वी सुमनपुरी का भारत भ्रमण यात्रा नगर में

गाजीपुर (हिंदुस्तान संदेश)। भारत दर्शन के उद्देश्य को लेकर भारत भ्रमण यात्रा कर रही। सांध्वी सुमनपुरी दीदी आज सोमवार को गाजीपुर नगर में पहुंची जहां पर प्रातः काल नगर के माधव बस्ती में अपर शासकीय अधिवक्ता नीरज के आवास पर संघ प्रार्थना के समापन के पश्चात भगवा ध्वज के नेतृत्व मे नगर यात्रा का प्रारंभ हुआ। यह पद यात्रा प्रकाश नगर चौराहे से होते हुए श्रीराम लीला लंका, सकलेनाबाद दुर्गा चौक होते हुए महुआबाग, झुन्नूलाल का चौराहा, बैजनाथ चौक प्रकाश टॉकीज, टाउन हॉल, स्टीमर घाट पहुंचकर समापन हुआ। ध्वज प्रणाम के पश्चात पद यात्रा स्वयंसेवक वरूण के आवास पर कार्यक्रम समापन हुआ। इस यात्रा की जानकारी देते हुए सांध्वी सुमनपुरी दीदी ने बताया कि 4 वर्ष की यह यात्रा अगस्त 2024 में प्रारंभ होकर सन 2028 तक चलेगी। इस यात्रा की शुरुआत 12 ज्योतिर्लिंग में से एक सोमनाथ महादेव सौराष्ट्र प्रांत से प्रारंभ होकर उज्जैन से अयोध्या भगवान श्रीराम मंदिर होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंची है। आगे बैजनाथ धाम जाएगी तत्पश्चात यह यात्रा श्रीकाशी, बैजनाथ धाम से प्रयागराज, चित्रकूट होते हुए दक्षिण के श्री रामेश्वरम तक यात्रा करते हुए केरल प्रान्त स्थित केन्द्र पर सन् 2028 मे इस यात्रा का समापन होगा। भारत भ्रमण यात्रा के दौरान 10 प्रान्त की यात्रा अब तक हो चुकी है। जिसमें पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड,  राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश मे चल रही है। इसके पश्चात बिहार के बक्सर मे प्रवेश करेगी। इस यात्रा के माध्यम से देश के प्रत्येक घरो मे कुटुंब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी अपनाने व नागरिक कतर्व्य की भावना जगाकर राष्ट्रीय प्रेम जागृत करना है। घर घर जाकर परिवार से मिलकर माताओ, बहनो व सज्जन शक्ति को जगाना है। तभी हम एक अखण्ड भारत का निर्माण कर सकते है। इस पद यात्रा में सभी भक्त श्रीराम जय राम जय जय राम व भारत माता की जय, बन्देमातरम के नारो से गुंजायमान रहा। इस पदयात्रा में जिला प्रचारक प्रभात, जिला प्रचार प्रमुख चन्द्रकुमार, नगर संचालक दीनदयाल, नगर कार्यवाह अंजनी, सह नगर कार्यवाह अभिषेक, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, कृष्णबिहारी राय भाजपा, विजय नरायन राय, अवधेश सिंह, संजय, गिरधर चौरसिया, अजय तिवारी, राजेश श्रीवास्तव,धन्नू जायसवाल,ओमकार सेठ सहित दर्जना लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button