देवरिया:नगर में अतिक्रमण को लेकर उपजिलाधिकारी से मिले व्यापारी

असगर अली/देवरिया।भाटपार रानी उपनगर में अतिक्रमण से आम जनता को आने जाने हेतु भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बेलपार रेलवे क्रॉसिंग पर जब ट्रेनों का आवागमन हो रहा है तो गेट बंद होने से एक से 1 से 2 किलोमीटर लंबा जाम लग जा रहा है जिसको लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी सर्वप्रथम जिलाधिकारी देवरिया से मिले और उसके बाद कल उप जिलाधिकारी भाटपार रानी से मिलकर नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु ज्ञापन दिया इसके पूर्व जिलाधिकारी देवरिया को दिए गए प्रार्थना पत्र को पी डब्लू डी विभाग ने लिया संज्ञान मैं लेकर उप जिलाधिकारी भाटपार को पत्र लिखा भाटपार रानी संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में भाटपार रानी में हुए अतिक्रमण के संबंध पी डब्ल्यू डी विभाग ने संज्ञान में लिया और उप जिलाधिकारी भाटपार रानी रत्नेश तिवारी को पत्र लिखा उक्त के संदर्भ में व्यापार मंडल भाटपार रानी के व्यापारी नेताओं ने उप जिलाधिकारी भाटपार रानी से जानकारी चाही तो उप जिलाधिकारी ने व्यापारी नेताओं को अपने आवास पर बुलाया और आश्वस्त करते हुए सीमांकन चिन्ह मार्क करने का भरोसा दिलाया एवं यथाशीघ्र भाटपार रानी उपनगर को अतिक्रमण मुक्त करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया। इसके पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी देवरिया को भाटपार रानी में व्याप्त अतिक्रमण को लेकर एक पत्रक पिछले वर्ष दिया था लेकिन उस पर जिलाधिकारी ने कोई उस समय एक्शन नहीं लिया उस पत्रक में लगभग 80 व्यापारियों का हस्ताक्षर भी था अतिक्रमण से बाजार में ग्राहकों एवं आम जनता को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है जिसका प्रभाव बाजार पर भी पड़ रहा है व्यापारी भी चाहते हैं कि नगर को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। व्यापारी नेताओं में व्यापार मंडल के जिलासंघटन मंत्री देवेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ,युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता ,युवा व्यापार मंडल के महामंत्री चंदन वर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे ।




